View
संचालनालय खेल और युवा कल्याण, म.प्र.
तात्या टोपे राज्य खेल परिसर, भोपाल
समाचार
अंडर-23 नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-नई दिल्ली
----
एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी अभिषेक और दिक्षा ने 800 मीटर में जीते दो रजत पदक
----
खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई
भोपाल, दिनांक 29 सितम्बर, 2021
प्रथम राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप जो कि 27 से 29 सितम्बर, 2021 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही है। जिसमें अकादमी के खिलाड़ियों ने 800 मीटर दौड़ में दोहरी सफलता अर्जित की है। अकादमी के खिलाड़ी अभिषेक ठाकुर एवं के.एम. दिक्षा ने एक-एक रजत पदक अर्जित किया। पहली बार आयोजित राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश के चोटी के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे है।
मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज ख्ेाले गए फायनल मुकाबले में परिणाम इस प्रकार रहेः-
800 मीटर पुरूषः-
1. सोमनाथ चौहान, हरियाणा ने 1ः53.75 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
2. अभिषेक ठाकुर, मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी ने 1ः53.86 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर रजत पदक अर्जित किया।
3. देवेन्द्र कुमार, हरियाणा ने 1ः53.87 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अर्जित किया।
800 मीटर महिलाः-
1. चन्दा, दिल्ली ने 2ः03.40 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
2. के.एम. दिक्षा, मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी ने 2ः04.62 सेकेण्ड का समय निकाल कर रजत पदक अर्जित किया।
3. राधा चौधरी, दिल्ली ने 2ः06.00 सेकेण्ड का समय निकाल कर कांस्य पदक अर्जित किया।
--------
प्रभारी
प्रचार प्रसार