सोमवार - शुक्रवार, सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक
English      Login

सीएम कप

मध्यप्रदेश के समस्त जनपदों में 16 वर्ष से कम आयु के प्रतिभावान बालक एवं बालिकाओं के खिलाड़ियों की पहचान हेतु ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर युवा अभियान के अन्तर्गत “सीएम कप” का आयोजन किया जाता है।

परिचय: विभाग द्वारा वर्ष 2003-04 से 2014-15 तक युवा अभियान, कबड्डी, OgkWyhckWy] jksbax, मिनी मैराथन एवं टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन निरन्तर किया जा रहा है। पिछले वर्षों में देखा गया है कि युवाओं में इस प्रतियोगिता के प्रति रुचि कम हुई है और निचले स्तर पर प्रतियोगिता महज औपचारिकता बनकर रह गई है। वर्तमान परिदृश्य में विभाग द्वारा खेलों को सार्वजनिक किया गया है तथा 17 खेल अकादमियां संचालित की जा रही हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि प्रदेश में नई प्रतिभाओं को खोजकर तराशा जाए, समुचित प्रशिक्षण दिया जाए और आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं। अतः वर्ष 2015-16 से युवा अभियान को नया रूप देकर उपयुक्त खेल वातावरण तैयार करने के लिए ''सीएम कप'' का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन टैलेंट हंट के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जायेगी जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को अधिक से अधिक प्रतिभागिता के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

उद्देश्य: राज्य में खेलों के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना, खेलों को सभी के लिए सुलभ बनाना, विकास खंड/ग्राम स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना, प्रतिभाशाली और नवोदित खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान करना।

आयु मानदंड : "सीएम कप" में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ी की उम्र की गणना 31 दिसंबर से की जाएगी। खिलाड़ी का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। (आयु का सत्यापन प्रत्येक प्रतियोगिता स्तर पर किया जाना चाहिए, जो कि खिलाड़ी के मूल जन्म प्रमाण पत्र एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं अंक सूची के लिए ही मान्य होगा। आयु सत्यापन में त्रुटि होने पर खिलाड़ी खेल विधा से निष्कासित कर दिया जाएगा) आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा परीक्षण के आधार पर खिलाड़ी की आयु का सत्यापन भी किया जा सकता है।

विवरण और खेलने के तरीके इस प्रकार हैं:

एथलेटिक्स अकादमी राष्ट्रीय पदक विवरण

 
खेल पदक
 
क्रमांक खेल पुरुष खिलाड़ियों की संख्या महिला खिलाड़ियों की संख्या अधिकारी (पुरुष/महिला)
1 वॉलीबॉल टीम इवेंट 12 टीम इवेंट 12 2
2 फुटबॉल टीम इवेंट 16 टीम इवेंट 16 2
3 कबड्डी टीम इवेंट 12 टीम इवेंट 12 2
4 खो-खो टीम इवेंट 12 टीम इवेंट 12 2
5 कुश्ती 42 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 50 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 58 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 69 किलोग्राम, 76 किलोग्राम। 85 किलोग्राम और 85 किलोग्राम से अधिक। 10 38 किलोग्राम, 40 किलोग्राम, 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम। 52 किलोग्राम, 56 किलोग्राम 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम और 65 किलोग्राम से अधिक। 10 2
6 एथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक (5 किलोग्राम), भाला (700 ग्राम) 8 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर। लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक (3 किलोग्राम) भाला (500 ग्राम) 8 2
    कुल 70 कुल 70 12