सोमवार - शुक्रवार, सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक
English      Login

क्रिकेट अकादमी

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में महिला क्रिकेट (Women Cricket) को बढ़ावा देने के लिए, शिवपुरी (Shivpuri) में 28 फरवरी 2022 में देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी (Women's Cricket Academy) स्थापित की गई।

शिवपुरी की यह महिला शासकीय महिला क्रिकेट अकादमी देश की पहली अकादमी है, तो वहीं यह प्रदेश की 11वीं अकादमी है। प्रदेश में अब तक एथलेटिक्स, शूटिंग, घुड़सवारी, वाटर स्पोर्टस, मार्शल आर्ट, पुरूष हॉकी, महिला हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी और पुरूष क्रिकेट अकादमी का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है. इन अकादमियों से प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

राज्य सरकार के जरिये स्थापित महिला क्रिकेट अकादमी को आधुनिक सुविधाओं से लैस है. खेल विभाग के जरिये अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को शिक्षा, आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।