सोमवार - शुक्रवार, सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक
English      Login

विभाग के बारे में

खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और संभावनाओं को समग्र रूप से बढ़ाने के प्रयास में व्यापक सुविधाएं और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश सरकार राज्य को और अधिक ख्याति दिलाने की महत्वाकांक्षा के साथ मध्यप्रदेश में खेलों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

about us

  मध्यप्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग, मप्र ने वर्ष 2005 में ढांचा तैयार किया।

 विभाग ने विश्व स्तरीय खेल अकादमियों की कल्पना की और जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने के लिए 2007 से उनकी स्थापना की।

 आज, विभाग शीर्ष Js.kh ds राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एक मंच देकर बेहतरीन खेल प्रशिक्षण का वातावरण प्रदान करता है और एथलीटों के सामरिक और तकनीकी कौशल को बढ़ाता है।

 एकमात्र उद्देश्य राज्य और देश को अधिक से अधिक पदक और सम्मान दिलाना है।

हमारा नज़रिया

"मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं को जमीनी स्तर पर पहचानना और खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान करना।"

युवा एथलीटों को घर से दूर एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना ,जो प्रत्येक छात्र-एथलीट की व्यक्तिगत प्रतिभा का पोषण और विकास करे। छात्र एथलीटों को विश्व स्तर के खिलाड़ी बनाने हेतु उनकी प्रतिभाओं को पहचानना ,विकास और तैयारी कराना जिससे उनकी सफलता की नीवं मज़बूत हो सके ।

मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी पदक विवरण

क्र. खेल राष्ट्रीय पदक अंतर्राष्ट्रीय पदक
  स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक टोटल स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक टोटल
1 मुक्केबाज़ी 108 87 160 355 11 19 14 44
2 फेंसिंग 38 52 82 172 3 3 5 11
3 जूडो 34 30 48 112 4 2 4 10
4 कराटे 323 132 134 589 48 22 30 100
5 तायक्वोंडो 92 51 60 203 10 12 12 34
6 कुश्ती 16 68 116 200 0 3 5 8
7 रोइंग 37 35 31 103 5 5 - 11
8 सेलिंग 74 67 48 189 13 12 17 42
9 कयाकिंग और कैनोइंग 396 244 107 747 1 9 19 29
10 स्लैलम 20 22 1 43 0 3 7 10
11 पुरुष हॉकी 6 3 4 13 - 5 3 -
12 घुड़सवारी 65 73 42 180 13 6 9 28
13 शूटिंग 212 206 210 628 27 32 35 94
14 ट्राइथलॉन 3 2 0 5 - - - 0
15 तीरंदाजी 15 12 15 42 4 5 4 13
16 महिला हॉकी 36 23 19 78 8 9 10 27
17 बैडमिंटन 2 - 6 9 5 - 6 12
18 क्रिकेट 14 12 2 28 4 - - 4
  टोटल - 1491 1120 1085 3696 156 148 181 477